जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरि निवासी मालती देवी पत्नी लालसाहब राम (50) अपने पुत्र विशाल के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में निमंत्रण करने जा रही थीं।
बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित चिरैया मोड़ के निकट पीछे से आ रहे बुलेट सवार ने धक्का मार दिया। इससे मां व पुत्र दोनों सड़क पर गिर गए। उनको राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। पुत्र का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में ही हुआ। मौत से से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।