फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी कैंसल करने की बात पर मारपीट, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुखपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
गांव निवासी लड़के की शादी इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव के लड़की से तय है। 24 मई को तिलक जाने वाला था। इसी बीच लड़के के पिता के मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति ने फोनकर बताया कि लड़के की शादी करेंगे तो आपको पछताना पड़ेगा। उन्होंने इसकी सूचना लड़की के पिता को देते हुए शादी कैंसल करने की बात कही। लड़की का पिता आधा दर्जन लोगों को लेकर लड़के के घर पहुंच गए। वहां दोनों परिवारों में जम कर तूतू-मैंमैं हुई और मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के करीब दस लोग घायल हो गए। सुखपुरा थाना प्रभारी पीएन सिंह ने बताया कि मामले की अभी किसी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें