फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह वर्ष की सजा होने के बावजूद सरकारी नौकरी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेवती कस्बा निवासी रमेश पाल ने शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि अपर सत्र न्यायालय द्वारा दंडित किए जाने के बावजूद एक व्यक्ति सफाईकर्मी की नौकरी कर रहा है। मामले की जांच कराकर आरोपी को पदमुक्त किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में शिकायतकर्ता ने उल्लेख किया है कि रेवती कस्बा निवासी व्यक्ति को वर्ष 2007 में अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आपराधिक मामले में छह वर्ष की सजा से दंडित किया था। सजा होने के बावजूद आरोपी ने तथ्य छिपाकर सरकारी सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति करा ली। आज सरकारी सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी एसके सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर जिलाधिकारी के यहां से पत्र आता है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें