क्षेत्र के बांसडीह-बलिया मार्ग पर चकरी चट्टी पर पर बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि बृहस्पतिवार की शाम को सड़क किनारे एक बाइक सवार लहूलुहान हालत में छटपटा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को ज़िला अस्पताल ले गई। अज्ञात युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अभी पहचान नहीं हो पाई है।