फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों की जद में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगरा मार्ग पर मंगलवार की रात अवाया ग्राम के पास तेजगति की स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इलाज के लिए मऊ ले जाते समय अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक भाग निकला। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव ग्राम निवासी रामआसरे मौर्य (46) मंगलवार की रात बाइक पर सवार होकर चौकिया-नगरा मार्ग होकर अपने घर की ओर जा रहा था। अवाया ग्राम के मोड़ पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। स्कार्पियो की टक्कर से बाइक उछल कर सड़क के किनारे गिर पड़ी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। घायल को परिजन मऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार नशे में था। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें