चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के संवरूपुर गांव के समीप सोमवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
मऊ शहर निवासी केके त्रिपाठी (40) सोमवार को संवरुपुर से बाइक से मऊ के लिए जा रहे थे। संवरूपुर गांव के समीप गड़वार की तरफ से जा रहे ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। इससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।