फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिकअप के धक्के से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया-नगरा मार्ग पर अवायां ग्राम के पास सोमवार को तेज गति से आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के टगुनिया ग्राम निवासी बजरंगी राजभर (25) बाइक से अपने ससुराल रसड़ा जा रहा था। अवायां ग्राम के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बजरंगी सड़क के किनारे गिर पड़ा और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में बजरंगी को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें