घोघा। घर से बैरिया जा रहे बांसडीह निवासी एक व्यक्ति की रेवती में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ।
बांसडीह कस्बे के वार्ड 8 निवासी अजीत कुमार सिंह (50) की पत्नी बैरिया में किसी निजी विद्यालय में अध्यापक हैं। अजीत कुमार सिंह अपने बच्चों पत्नी के साथ वहीं पर निवास करते हैं। दिन में अक्सर वह बांसडीह कस्बे में स्थित अपने आवास पर आ जाया करते थे। शनिवार को अपने घर बांसडीह से होकर बैरिया जा रहे थे। रेवती के आगे क्रॉसिंग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन जिला चिकित्सालय जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पत्नी और बच्चे के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।