मनियर। वार्ड नंबर 10 बड़ा पोखरा निवासी युवती ने कमरे में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। बड़ा पोखरा निवासी मनोज गुप्ता की 19 वर्षीय पुत्री आदिति ने कमरे में पंखे की हुक से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। युवती कक्षा 11वीं की छात्रा थी।
दुकान से लौटे पिता ने अदिति के कमरे को खुलवाया तो नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोला। अंदर गए तो वह फंदे से झूली हुई दिखी।
उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट गए। घटना के वक्त युवती की मां अपनी दूसरी बेटी को परीक्षा दिलाने बलिया गई हुई थी।
युवती चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।