रेवती। 28 दिसंबर को पचरूखा देवी स्थान पर सकल हिंदू समाज की ओर से होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा रेवती मंडल की तरफ से मंगलवार को बाइक रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ देवी पचरूखा मंदिर के प्रांगण से किया गया।
बाइक रैली गायघाट, कुंआपीपर ,पचरूखा, आसमानठोठा आदि गांवों से होकर गुजरी तथा त्रिकालपुर जाकर भूमिपूजन के पश्चात इसका समापन हुआ। प्रांत कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख संजय, जिला प्रचारक अखिलेश्वर, खण्ड विस्तारक आदित्य ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, कौशल सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
हिंदू सम्मेलन की सफलता की बनी रणनीति
इंदरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगरा मंडल की योजना बैठक बाजार स्थित एक मैरिज हाॅल में हुई। इसमें नगर में 3 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता की रणनीति बनाई गई। 28 दिसंबर के मोटरसाइकिल जुलूस के संबंध में विचार विमर्श किया गया। खंड कार्यवाह बृजेश ने कहा कि सम्मेलन में सकल हिंदू समाज को आमंत्रित किया जाएगा। धर्म जागरण विभाग प्रमुख नवीन ने कहा कि सम्मेलन में सनातन की रक्षा के लिए संकल्प लिया जाएगा। यह सम्मेलन हिंदू एकता का सूत्रधार बनेगा। बैठक में जिला प्रचारक अनुपम, राजीव कुमार सिंह चंदेल, डाॅ. समरजीत बहादुर सिंह, राधेश्याम सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मौजूद रहे। सड़क दुघर्टना में मृत ताड़ी बड़ागांव निवासी स्वयं सेवक सक्षम सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। संवाद
हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन
जयप्रकाशनगर। समाजवाद के पुरोधा जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव दलजीत टोला जयप्रकाश नगर स्थित काली माता मंदिर परिसर में रविवार को सकल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिला प्रचारक अखिलेश्वर ने समाज में संस्कार, संगठन और एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर दिया। लोगों ने संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्षता सेवाधार सिंह ने की। मुख्य अतिथि संजय शुक्ला रहे। विजय बहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अरविंद सिंह सेंगर, विजय लक्ष्मी सिंह लल्लन राम आदि मौजूद थे। संवाद