रसड़ा। बलिया मार्ग स्थित अमहर चट्टी के समीप पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक सवार युवक पेड़ से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। रामनगर संवरा निवासी कृष्णा गुप्ता (25) पुत्र स्व. जयप्रकाश बाइक से रसड़ा से अपने गांव जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।