फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बीयर की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। बीयर की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर तीस लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बकवा निवासी अवधेश पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि वर्ष 2020 में बांसडीह महाविद्यालय पर रहने वाले एक व्यक्ति राजन सिंह उर्फ गोलू सिंह निवासी ताखा थाना गड़वार से उनकी जान पहचान के बाद संबंध बन गए थे। उसने बताया था कि बीयर की दुकान का लाइसेंस व सिक्योरिटी मनी के रूप में 30 लाख रुपये खर्च करने पर वे बीयर बार का लाइसेंस दिलवा सकते हैं। राजन सिंह की बातों से विश्वास में आकर उन्हें फरवरी 2021 में 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद अगस्त माह में 11 लाख 30 हजार रुपये दे दिए। इसके एक सप्ताह बाद 7 लाख 2 हजार रुपये और राजन सिंह के मांगने पर उनको दिए गए।
इसी क्रम में उनके कहने पर क्रमश: अलग अलग तिथियों में 22 हजार 400 , 77 हजार, 53 हजार 10 हजार व 15 हजार रुपये अलग अलग लोगों के खाते में मोबाइल से ट्रांसफर किया गया। पैसे लेकर राजन सिंह काफी दिनों तक लाइसेंस दिलाने के नाम पर हीलाहवाली करते हुए तारीख देता रहा। हारकर जब अंत में उससे पैसा मांगा गया तो उसने पैसा देने से इंकार करते कहा कि पैसा नहीं देंगे जो करना है कर लो।
विज्ञापन

मुझसे छलपूर्वक धोखेबाजी से 30 लाख रुपया लिया जा चुका है। पीड़ित की तहरीर पर जांच कर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छलपूर्वक पैसे लेने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रकरण में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें