फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर 24 घंटे के अंदर हुए सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी मनीष गुप्ता (20) पुत्र अजय गुप्ता की बांसडीहरोड बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार की शाम मनीष का दोस्त मंजय पासवान (26) पुत्र इंद्र पासवान दुकान पर पहुंचा। देर शाम दुकान बंद कर दोनों युवक बाइक से अपने घर के लिए निकले। शंकरपुर गांव के समीप दोनों पहुंचे थे इसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल व कागजात से पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। उधर, बांसडीहरोड-सोनवानी मार्ग स्थित रुस्तमपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह ट्रैक्टर से गिरने के कारण एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे कि रोहुआ गांव निवासी आदित्य प्रताप सिंह उर्फ बिट्टू सिंह (15) पुत्र सत्य प्रकाश सिंह ट्रैक्टर से आलू लेकर शुक्रवार की रात बांसडीह रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज में रखने के लिए गया था। शनिवार की सुबह ट्रैक्टर पर बैठकर रोहुआ गांव लौटते समय रुस्तमपुर गांव के पास असंतुलित होकर ट्रैक्टर के नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें