फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत, दो जख्मी

Sun, 26 Feb 2023 06:20 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर के पास शनिवार रात हुई थी दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रसड़ा। क्षेत्र के सरायभारती गांव के निकट नरसिंग थान नहर के समीप शनिवार की रात्रि ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। एक युवक सूरज गुप्ता (23) वर्ष की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। रविवार की सुबह मऊ में इलाज के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर निवासी सूरज गुप्ता (23) पुत्र नंदु गुप्ता, अमित मौर्या (24) और अजय चौहान (22) एक ही बाइक से अपने गांव नसीरपुर लौट रहे थे। सामने से आ रही गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल लाया, जहां सूरज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। दो बहनों से बड़ा सूरज इकलौता पुत्र था। पुत्र की मौत की खबर लगते ही मां संगीता देवी और छोटी बहनों का रोते बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें