फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक पेड़ से टकराई, सपा नेता के पुत्र की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह कस्बे के उत्तर टोला निवासी एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष यदुनाथ सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह उर्फ लव (30) की पेड़ से बाइक टकरा जाने के कारण मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकाे बनारस के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात प्रकाश सिंह और अंशु तिवारी (25) मोटरसाइकिल से किसी निमंत्रण में बलिया जा रहे थे। शाहपुरवा गांव से आगे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रकाश सिंह को मृत घोषित कर दिया। अंशु तिवारी की हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। प्रकाश सिंह की शादी 3 साल पहले हुई थी। उनका डेढ़ साल का बच्चा है।
प्रकाश सिंह की मौत का समाचार जब परिजनों को मिला तो पत्नी के करुण क्रंदन से पूरा वातावरण गमगीन हो गया। दरवाजे पर शुभेच्छुओं की तांता लग गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र बहादुर सिंह, संजय पांडेय, लालजी सिंह, लालजी राजभर, दिग्विजय सिंह, हरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें