फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी हुई दागदार!: शराब की खेप के साथ बिहार पुलिस का दरोगा गिरफ्तार, बोला- अपनी शादी में इस्तेमाल को ले जा रहा

Thu, 17 Oct 2024 04:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बिहार पुलिस का दरोगा कार से 121 लीटर अवैध शराब लेकर बिहार जा रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस टीम ने उसे जांच के लिए रोका तो वह उलझ गया। उसने कहा कि शराब की खेप वह अपनी शादी में इस्तेमाल करने के लिए ले जा रहा है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस व शराब की खेप के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया की शहर कोतवाली पुलिस ने जमुआ बांध से शराब तस्करी के आरोप में बिहार पुलिस के एक दरोगा को गिरफ्तार किया है। उसकी कार से विभिन्न ब्रांड की 121 लीटर अवैध खराब बरामद हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। रोकने पर बिहार पुलिस का दरोगा उल्टा पुलिस से ही उलझ गया। शराब को अपनी शादी में ले जाने की बात बता रहा था। उसके साथ में उसकी होने वाली पत्नी भी मौजूद थी। 

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस जमुना बांध के चाभी घाट के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है। कोतवाली पुलिस ने जमुआ बांध पर घेराबंदी कर एक कार को रोका। 
विज्ञापन


कार से गिरफ्तार रवि किशन पराशर पुत्र स्व. पशुपति नाथ निवासी मिश्रवलिया पोस्ट जलालपुर थाना जलालपुर जनपद सारण बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। इसकी कार से विभिन्न ब्रांड की 121 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी की कार रोकने पर वह पुलिस से उलझ गया था। बता रहा था कि उक्त शराब अपनी शादी में प्रयोग के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें