फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के सीएम का पुतला फूंका

Mon, 16 May 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन करते समाजवादी छात्र सभा के सदस्य।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इसका आरोप लगाते हुए समाजवादी छात्रसभा के सदस्यों ने नीतीश कुमार का जमकर विरोध किया। इस दौरान छात्रों ने टीडी कालेज गेट पर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
विज्ञापन



इस दौरान जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का लखनऊ आना समझ से परे है। कहा कि लखनऊ में मेहमाननवाजी के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। लेकिन यहां भी सीएम नीतीश कुमार प्रदेश सरकार को नसीहत देते नजर आये।

अपने प्रदेश में अपराध व अपराधियों पर नकेल नहीं कस पा रही है। जहां पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर दिनदहाड़े हमला बोला जा रहा है वहां के मुख्य मंत्री दूसरों को नसीहत दे रहे हैं। बिहार में दोगुने मूल्य पर शराब बेची जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री शराबंदी का ढोंग रच रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर कालेज के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजयानन्द सिंह, राजू खां, अविशेष राय, अटल बिहारी पांडेय, प्रशांत राय बंटी, दीपक सिंह, राजेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें