फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार एकादश ने कोलकाता एकादश को 1-0 से हराया

विज्ञापन
बांसडीहरोड के आमघाट खेल मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते समाजसेवी चन्द्रशेखर तिवारी ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। क्षेत्र के आम घाट स्थित खेल मैदान पर आम घाट फुटबाल क्लब की ओर से बिहार एकादश एवं कोलकाता एकादश के बीच फुटबाल मैच सोमवार को खेला गया। इसमें बिहार एकादश की टीम ने 1-0 से बढ़त बनाकर अगले मैच के लिए जगह सुरक्षित कर ली। बतौर मुख्य अतिथि चंद्रशेखर तिवारी एडवोकेट ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कोलकाता एकादश टीम ने टॉस जीतकर खेल शुरू किया लेकिन बिहार एकादश की टीम ने अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए कोलकाता की टीम पर एक गोल दाग दिया। इससे बिहार की टीम 1-0 से विजयी हो गई। इस दौरान खेल देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ जुटी रही। रेफरी पंकज सिंह, अजीत, राजू राय, राजू रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयराम सिंह, जनार्दन सिंह, द्वारिका बिंद, अर्जुन सिंह, अरविंद सिंह, संजय राय, ओम प्रकाश सिंह, रामजी वर्मा, शिवजी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें