बांसडीहरोड के आमघाट खेल मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते समाजसेवी चन्द्रशेखर तिवारी ?
- फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। क्षेत्र के आम घाट स्थित खेल मैदान पर आम घाट फुटबाल क्लब की ओर से बिहार एकादश एवं कोलकाता एकादश के बीच फुटबाल मैच सोमवार को खेला गया। इसमें बिहार एकादश की टीम ने 1-0 से बढ़त बनाकर अगले मैच के लिए जगह सुरक्षित कर ली। बतौर मुख्य अतिथि चंद्रशेखर तिवारी एडवोकेट ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया।
कोलकाता एकादश टीम ने टॉस जीतकर खेल शुरू किया लेकिन बिहार एकादश की टीम ने अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए कोलकाता की टीम पर एक गोल दाग दिया। इससे बिहार की टीम 1-0 से विजयी हो गई। इस दौरान खेल देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ जुटी रही। रेफरी पंकज सिंह, अजीत, राजू राय, राजू रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयराम सिंह, जनार्दन सिंह, द्वारिका बिंद, अर्जुन सिंह, अरविंद सिंह, संजय राय, ओम प्रकाश सिंह, रामजी वर्मा, शिवजी आदि रहे।