संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में
गुरुवार की रात बलिया नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया।
इसमें महान लोक
कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती एवं जनवादी शायर अदम गोंडवी की पुण्यतिथि पर
भृगु आश्रम स्थित नारायणी टाकीज में नाटकों का मंचन किया गया। तीन दिवसीय
महोत्सव के पहले दिन कलाकारों ने बिदेसिया एवं वजूद नाटक की प्रस्तुति से
लोगों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक
राजूबाबू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर संकल्प साहित्य के
कलाकारों ने बिदेसिया नाटक की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
बटोही की
भूमिका में आनंद कुमार चौहान, प्यारी सुंदरी की भूमिका में स्मृति
निधि ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं समीर ने
बिदेसिया की भूमिका में भावपूर्ण प्रस्तुति की। इसके अलावा आयुष कुमार,
अमीषा गुप्ता, चंद्रन गुप्ता, साहिल गुप्ता, चंदन भारद्वाज, अरविंद,
हिमांशु सोनी, काजल, दामिनी आदि कलाकाराें को भी खूब सराहना मिली।
वहीं
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कलाकाराें ने अपने अभिनय से
सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वजूद नाटक का मंचन निर्देशक कविता सिंह
चौहान के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। जबकि विदेशिया नाटक आशीष
त्रिवेदी व शैलेंद्र मिश्र के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया।