फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजयानमान हुआ भृगुनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सावन के दूसरे सोमवार को बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, गंगाजल आदि चढ़ाकर परिवार के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक अधिकांश शिवालय बंद रहे। जबकि कुछ खुले रहे जहां भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। वहीं अधिकांश भक्तों ने घर पर ही बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक भी किया। इसके पूर्व घंटा-घडि़याल बजाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

नगर के बालेश्वर मंदिर, गोलारोड स्थित कैलाश धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर व भृगु मंदिर दूसरे सोमवार को भी बंद रहे। इस दौरान भक्तों ने बाहर से ही पूजा-अर्चना कर परिवार के मंगल की कामना की। जबकि नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकलेश्वर मंदिर,नगरी स्थित नटकेश्वर मंदिर, मिड्ढा के बाजार व गोरथाना के पोखरा स्थितशिव मंदिर, निधरिया स्थित पंच मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वर मंदिर पर शिव भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। उधर ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित बाबा छितेश्वर नाथ, सहतवार कस्बा स्थितपंच मंदिर, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवास्थित बाबा मुक्ति नाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ व लखनेश्वर डीह, बड़सरी स्थित अवनी नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर पर बाबा के भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन, फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें