फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ कॉरीडोर की तर्ज पर बनेगा भृगु कॉरीडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर भृगु बाबा कॉरिडोर का निर्माण होगा। इसके लिए सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सहमति प्रदान की है। गत दिवस मुख्यमंत्री के साथ बलिया आए प्रमुख सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने भी इस बाबत अपनी मुख्यमंत्री के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
विज्ञापन

सांसद के निर्देश पर भाजपा नेता सुशील पाण्डेय के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने भृगु बाबा मन्दिर परिसर का निरीक्षण किया। यहां हो रहे कार्यों के विषय में रिपोर्ट सांसद को भेजी। सांसद इस रिपोर्ट के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता करेंगे। शिष्टमंडल के साथ मौजूद नगर विकास विभाग के अभियंता शैलेश कुमार ने बताया कि शासन का कुछ निर्देश मिले हैं। भृगु बाबा मंदिर परिसर में रैन बसेरा, गेस्ट हाउस और पार्क का निर्माण होगा। अन्य विकास संबंधी कार्य करके भृगु बाबा मंदिर को कॉरिडोर के रूप में भव्यता प्रदान की जाएगी। इस संदर्भ में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भृगु बाबा मंदिर के विकास में धन का अभाव आड़े नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें