फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबू क्रेट से कटान रोकने में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गोपालपुर के दुबे छपरा अनुसूचित बस्ती के पास गुरुवार को सोहरा कटान में नवनिर्मित ठोकर का नोज कट गया, वहीं सिंचाई विभाग के बंधे का आधा हिस्सा भरभरा कर गंगा की गोद मे समा गया। इसकी सूचना मिलते ही बाढ़ विभाग के कर्मचारी शुक्रवार की सुबह से बंबू क्रेट डालकर बंधे को बचाने के कवायद में लग गए हैं। इससे ग्रामीणों में कुछ राहत की आस जगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि काश बाढ़ विभाग मानक को ध्यान रख काम करता तो ये दिन देखने को नहीं मिलता। जानकारों का कहना है कि बाढ़ विभाग जानबूझकर ऐसा काम करता है। ताकि बाढ़ के समय में फ्लड फाइटिंग के नाम पर ज्यादा से ज्यादा धन उगाही की जा सके। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर साल दुबे छपरा को गंगा कटान से बचाने के नाम पर करोड़ों रुपये की परियोजनाएं पास कराई जाती है। टेंडर होता है काम भी शुरू होता है, लेकिन बाढ़ विभाग के लोग समय से किसी भी परियोजना को पूरा नहीं कर पाते। आधा अधूरा काम छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें