फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भृगु कॉरिडोर:नए स्वरुप में दिखेगा महर्षि भृगु का आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो शीघ्र जनपद ही जनपद को पर्यटन के मानिचत्र पर भृगु कॉरिडोर के रुप में नई पहचान मिलेगी। इसके लिए सोमवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने नगर पालिका के ईओ एसपी सिंह और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ भृगुआश्रम स्थित भृगु मंदिर को निरीक्षण किया और लोगों से सुझाव मांगा। डीएम की यह पहल बीते दिनों सीएम द्वारा भृगु कॉरिडोर बनाने की घोषणा के क्रम में चल रही कवायद का हिस्सा है।
विज्ञापन

भृगु मंदिर के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों, सभासदों, पूर्व सभासदों और मंदिर के पुजारियों ने डीएम को सुझाया कि मंदिर का सुंदरीकरण कराने के साथ ही परिसर में वेद अध्ययन शाला बनाया जाए। इसके अलावा लोगों ने खाली परिसर को विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने और कुछ हिस्सों में दुकान आदि बनाने, अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने के साथ ही बेटियों की शादियों के लिए एक अत्याधुनिक मंडप बनाने की बात कहीं। साथ ही महर्षि भृगु के गंगा नदी के पार परसिया में स्थित मूल आश्रम को मंदिर से जोड़ने की बात भी कहीं, जिस पर डीएम ने अपनी स्वीकृति दी। साथ ही डीएम ने कहा कि मूल आश्रम को सड़क और जलमार्ग के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले स्नान को लेकर भी जिलाधिकारी ने स्ननार्थियों के लिए पक्का व स्थाई मार्ग बनाने की बात कही। इस अवसर पर नपा के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, सभासद विकास पांडेय लाला, राजेश गुप्ता के अलावा मंदिर के पुजारी आदि रहे।
बनाई जाएगी जेटी और मंदिर से जुड़ेगा मूल आश्रम
महर्षि भृगु के मूल परसिया गांव स्थित मूल आश्रम को भृगुआश्रम स्थित मंदिर से जोड़ने की मांग पर हामी भरते हुए डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि ने मूल आश्रम को स्थाई रुप से मंदिर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पक्की सड़क का निर्माण कराने के साथ नदी में जेटी बनाई चलाई जाएगी।
विज्ञापन

नए स्वरूप में बनेगा भृगु मंदिर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने महर्षि भृगु परिसर में मनमाने तौर पर दुकाने लगाने पर नाराजगी जताई। साथ ही बताया कि मंदिर को आकर्षक लुक देन के लिए इसे नए तरीके से डिजाइन कर बनाया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें