फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने खड़ी एंबुलेस में टक्कर मारी, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बभनियांव ग्राम के पास पत्नी और बच्चे के साथ जा रहे नशे में धुत्त बाइक चालक ने रविवार को एंबुलेंस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में चंदन कुमार (26), उसकी पत्नी तारा देवी (24), शिवानी कुमारी (07) और चार माह का नवजात बच्चा सभी बनकरा ग्राम निवासी शामिल हैं। चंदन का एक पैर टूट गया है, जबकि उसकी पत्नी के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने घायल दंपति को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक चंदन शराब के नशे में धुत्त था और पत्नी, बच्चों को लेकर अपने घर जा रहा कि इस बीच बाइक बभनियांव ग्राम के समीप खड़ी एंबुलेंस से पीछे से टकरा गई।
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा एनएच-31 पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप सोमवार सुबह टहलकर अपने घर जा रही एक महिला तेज रफ्तार ट्रक की चपेट आने से बुरी तरह घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। सावित्री देवी (45) पत्नी बेचू बिंद निवासी मझौवा सुबह में टहलकर अपने घर जा रही थीं।
विज्ञापन

सिकंदरपुर। नगरा मार्ग पर संदवापुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से 90 वर्षीय साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के संदवापुर गांव निवासी अच्छे खरवार (90) पुत्र स्व. विंध्याचल खरवार रविवार की देर रात साइकिल से घर जा रहे थे। नगरा मार्ग स्थित संदवापुर मोड़ के समीप पहुंचे कि अचानक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें