फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भासपा

Fri, 11 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
भासपा का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों के समर्थन में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने घोषणा की कि सूबे में 152 सीटों पर पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अति पिछड़ों और अति दलितों के हक की बात करने वाला कोई नहीं है। उनकी पार्टी चाहती है कि पिछड़ों को मिलने वाली 27 फीसदी आरक्षण में से 20 फीसदी आरक्षण अति पिछड़ों को मिले। दलितों को मिलने वाले साढे़ 22 फीसदी आरक्षण में से 15 फीसदी आरक्षण अति दलितों को मिले। कहा कि उनकी पार्टी के विचारों से जो राजनीतिक पार्टियां सहमति प्रदान करेंगी, उनके साथ ही गठबंधन हो सकता है।

कहा कि बीपीएल सूची 2002 की बनी हुई है, जिसका हर पांच साल पर नवीनीकरण होनी चाहिए। अब गरीबों के नाम पर दिए जाने वाले राशन में लाल कार्ड धारकों के लिए राशन वितरण की व्यवस्था तो बना दी गई लेकिन गरीब परिवारों के जारी सफेद राशन कार्ड पर एक छटांक भी राशन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


राशन कार्ड बनाने में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। अब ऑनलाइन के  नाम पर एक बार फिर से कार्डधारकों को ठगा जा रहा है। हर नागरिक को जीने का अधिकार है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार गरीबों को जड़ से मिटाने के फिराक में लगी हुई हैं। इस मौके पर संजय सिंह, संजय राजभर, दिनेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें