पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ने वाली निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस।संवाद
- फोटो : 1
नरहीं। भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर के आगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक तैयार होने की संभावना है।
एक अप्रैल को इस मार्ग को चालू करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन दो बार के बेमौसम बारिश के कारण तिथि बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जनता को समर्पित होगा।बक्सर नया पुल चालू होने के बाद से बक्सर में एन एच 922 भरौली गोलंबर भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। इससे निजात पाने के लिए भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर तक ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे 17.2 किलोमीटर 263 करोड़ से 18 सितंबर 2023 से निर्माणाधीन है।
जिसमें छोटे बड़े 22 पुल का निर्माण किया गया है। जिसमें रेलवे ब्रिज भी है। बाबा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर पवन दुबे ने बताया था कि एक अप्रैल से चालू कर दिया गया होता लेकिन दो बार बेमौसम बारिश और इस सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। इसके बाद भी हर हाल में अप्रैल महीने में ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे को चालू कर दिया जाएगा। संवाद