बलिया। आगामी 19 अप्रैल को पंचम चंद्रशेखर हाफ मैराथन समिति की समीक्षा बैठक राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के अध्यक्षता में चंद्रशेखर नगर स्थित उनके आवास पर संपन्न हुई। बैठक में मैराथन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विचार और विमर्श किया गया।
सचिव उपेंद्र सिंह ने बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा को प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न समितियों के बारे में जानकारी दी। जैसे भोजन एवं आवास समिति, उद्घाटन समिति, समापन समारोह समिति, पथ संचालन समिति, पुरस्कार वितरण समिति, लेखा समिति, निर्णायक समिति, आदि के संबंध में चर्चा की।
राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह मैराथन जिले के गौरव को बढ़ाने वाला है। आने वाले समय में इस मैराथन को राज्य सरकार के कैलेंडर में शामिल कराने का सफल प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन से समन्वय स्थापित कर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
मैराथन में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक प्रतिभाग कर रहे हैं। उनके ठहरने और खाने की बेहतर व्यवस्था की जाए। इससे बलिया के संबंध में अच्छा अनुभव लेकर खिलाड़ी जाए। मौके पर प्राशि संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बृजेंद्र राय, सुधीर सिंह, पंकज राय, उमेश सिंह, मंटू सिंह, नीरज राय, धर्मवीर सिंह, रियाजूद्दीन राजू, मानवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज शर्मा, अजीत सिंह, धीरेंद्र राय, संतोष तिवारी आदि रहे। संचालन अजीत सिंह ने किया।