फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगा की सुहाग की मंगलकामना

विज्ञापन
नगर के जगदीशपुर स्थित जमुना पाठशाला में विजयादशमी पर्व पर एक दूसरे को सिंदुर लगाती बंगाली समाज क? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शहर के जगदीशपुर स्थित जमुना पाठशाला में बंगाली समाज की महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व सिंदूर खेला का आयोजन किया। हर सुहागन यही मनोकामना करती है कि उसके सुहाग पर आने वाला हर संकट मां टाल दे। हर तरफ उड़ते सिंदूर ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा के आखिरी दिन बंगाली समाज की महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। इसके पश्चात जमुना पाठशाला में महिलाओं ने सिंदूर खेला परंपरा के तहत एक-दूसरे के सिंदूर लगा सुहाग की लंबी आयु की कामना की। विजयादशमी के दिन सुबह से बड़ी संख्या में बंगाली समाज की महिलाएं नगर के जगदीशपुर स्थित जमुना पाठशाला में एकत्र हो गई। उन्होंने वहां मां दुर्गा की पूजा की। इसके पश्चात, उन्होंने पान के पत्ते से मां दुर्गा के गाल पर सिंदूर लगाया। फिर उनकी मांग में और ललाट पर सिंदूर लगा मिठाई का भोग लगाया। पूजा करने के बाद सभी महिलाओं ने आपस में एक-दूसरे के गालों पर सिंदूर लगाया। बंगाली महिलाओं ने मां की विदाई से पहले उन्हें सिंदूर लगाने की परंपरा निभाई। ऐसा करने से पहले खासकर बंगाली समाज की महिलाएं मां को सिंदूर लगाकर मंगलकामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें