फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जयकारों से गूंजा बेल्थरारोड, निकली बाबा गणिनाथ की शोभायात्रा

विज्ञापन
बेल्थरारोड कस्बा में आयोजित संत ग​णिनाथ पूजनोत्सव के दौरान शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।जागरुक
विज्ञापन
बेल्थरारोड। आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता के रंग में शनिवार को बेल्थरारोड सराबोर रहा। मद्धेशिया वैश्य समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी स्थित प्रस्तावित मद्धेशिया धर्मशाला की भूमि पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि एवं मद्धेशिया वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के ध्वजारोहण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डॉ. श्रीराम गुप्ता और आनंद आर्य की देखरेख में हवन-पूजन कराया गया।
इसके बाद बाबा गणिनाथ की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। घोड़े, झंडे-पताकों, ढोल-ताशों और धार्मिक झांकियों से सजी करीब एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं समेत बड़ी संख्या में पुरुष, बच्चे और नगरवासी शामिल हुए। रास्तेभर झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भगवान शिव और बच्चों की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पूजनोत्सव स्थल पहुंची। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की की पहली सीढ़ी शिक्षा है।
दिनेश गुप्ता ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है। इस दौरान गुलाबचंद्र गुप्ता, शिवमंगल शर्मा, डॉ. रमाशंकर गुप्ता, अरुणकांत तिवारी लड्डू, प्रभास पांडे, अमन दुबे, दीपक कन्नौजिया, अनिल गुप्ता, महेश गुप्ता, गोपालजी, जोरावर सिंह, दया मद्धेशिया और प्रदीप गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें