फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मामा के तिलक से पहले भांजी को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला में खुशी का माहौल था। घर पर तिलक की सारी तैयारी पूरी हो गई थी। कुछ घंटे बाद आंगन में तिलक चढ़ाने वाले लोग आने वाले थे। इससे पहले रामपुर कला निवासी विनोद यादव की 12 वर्षीय भांजी को स्कूल से आते वक्त ट्रक ने रौंद दिया। घटना स्थल पर ही अंजलि की मौत हो गई।
विज्ञापन

अंजली यादव पुत्री संतोष यादव निवासी चांदपुर महाराजपुर अपने नाना के यहां रामपुर कला में रहकर शाहपुर स्थित स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी।
सोमवार को विद्यालय से पढ़कर घर जा रही थी। तिवारी के पोखर के समीप खरौनी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें