फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1.03 करोड से शिवमंदिर, पोखरे का सुंदरीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा ब्लाॅक के मलपहरसेनपुर स्थित शिवमंदिर व पोखरे का सुंदरीकरण 1.03 करोड़ से शुरू हो गया है। इस कार्ययोजना को पर्यटन विभाग ने मंजूरी दी है। कार्यदायी संस्था पर्यटन निगम ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू करा दिया है। प्रयास है कि बरसात शुरु होने से पहले कार्य पूर्ण हो जाए।
विज्ञापन

मंदिर समिति के प्रबंधक पिंकी बरनवाल ने बताया कि पोखरे के दक्षिण तरफ 52 मीटर पक्के घाट का निर्माण कराया जाएगा। घाट के पूरब व पश्चिम में चबूतरे का निर्माण होगा। इससे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और छठ पूजा के लिए व्रती महिलाओं को काफी आसानी हो जाएगी। मंदिर से हट कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर के तीन तरफ सोलर पैनल लगाया जाएगा। परिसर में टाइल्स लगाया जाएगा। मंदिर समिति के बाबा लक्ष्मण दास की देखरेख में पोखरे की खुदाई भी शुरु कर दी गई है। प्रबंधक ने बताया कि शिवमंदिर व पोखरा आस्था की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। पर्यटन निगम के सहायक परियोजना प्रबंधक आरसी शुक्ल ने कहा कि पर्यटन निगम की ओर से पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। प्रयास है कि बरसात से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाए। ग्राम प्रधान मलपहरसेनपुर विनोद चौहान ने कहा कि पोखरे और शिवमंदिर का सुंदरीकरण कराया जाना ऐतिहासिक कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें