फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोतवाली-एनसीसी मार्ग पर बैरिकेडिंग, वाहनों का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के सदर कोतवाली व एनसीसी तिराहे के पास वाहनों को रोकने के लिए दोनों तरफ दो लेयर में बैरिकेडिंग कर दी गई है। शुक्रवार को सिर्फ पैदल राहगीरों का आना जाना रहा। निगरानी के लिए कर्मचारी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

आमजन की सुरक्षा को लेकर अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में पेज संख्या दो पर '' कोतवाली-एनसीसी मार्ग पर निर्माण, मनाही के बाद भी चल रहे ई-रिक्शे '' शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर का संज्ञान लेकर दोनों तरफ दो लेयर में बैरिकेडिंग की गई। सिर्फ पैदल राहगीरों के लिए रास्ता छोड़ा गया है। सड़क पर सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग न किए जाने से ई-रिक्शा वाले जान जोखिम में डालकर सवारियों को ढो रहे थे।

एनसीसी चौराहा से सदर कोतवाली मार्ग पर सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। आठ से दस फीट की खोदाई जेसीबी मशीन से की गई है। 200 मीटर तक सड़क जर्जर हालत में है। निर्माण कर रही संस्थान ने सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगाए हैं। उखड़-खाबड़ रास्ते पर आए दिन सवारियों से भरे ई रिक्शे पलट जाने से सवारी घायल हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें