फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण बारिश से ब्लॉक परिसर में भरा पानी

Mon, 26 Sep 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
पानी भ्‍ारा
विज्ञापन
शनिवार को तेज बारिश से खेत और घर का आंगन जलमग्र होने के साथ ही पूरा ब्लॉक परिसर पानी से लबालब हो जाने के कारण कई सरकारी संस्थान का संचालन ठप हो गया है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने महकमे के उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। बावजूद ब्लॉक परिसर से पानी निकासी का कोई माकूल इंतजाम नहीं किया जा रहा है।  
विज्ञापन

विकास खंड की दुर्दशा की बात करें तो पानी के कारण विकास खंड में रहने वाले कर्मचारी यात्री शेड पर रहने को विवश है। वहीं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पानी घुस जाने के कारण मरीज स्वास्थ्य लाभ से वंचित रह रहे हैं। डाक्टर तथा नर्स ड्यूटी पर आ रहे हैं। लेकिन काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं एएनएम सेंटर पर पानी लग जाने के कारण गर्भवती महिलाओं को 14 से 15 किमी की दूरी तय कर जिला अस्पताल आना पड़ रहा है।   समय के साथ-साथ फिजूल खर्च भी हो रहा है। पूर्व प्रधान जलालुद्दीन खां ने बताया कि इस समस्या को जिला के आलाधिकारियों को कई बार लिखित सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक पानी निकासी का ठोस हल नहीं निकल पाया है। वहीं कांग्रेस के जिला महासचिव कन्हैया पांडेय ने बताया कि तत्काल पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रामाशीष ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द ही होगा। उपर के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें