फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसडीएम ने लिखा- कुत्ते ने हाथ में काटा, हस्ताक्षर भी नहीं कर पा रहा; डीएम को लिखे पत्र में लगाया अंगूठा

Sun, 08 Mar 2026 12:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में यह पत्र काफी वायरल हो रहा है। एसडीएम ने अपनी पीड़ा जिलाधिकारी को बताते हुए लेटर भी लिखा है। इसमें उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किया बल्कि अंगूठा लगाया है।
विज्ञापन
एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने लिखा लेटर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: बैरिया तहसील उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को पालतू कुत्ते ने काट लिया, इससे वह घायल हो गए। दोनों हाथ में जख्म होने से वह हस्ताक्षर तक नहीं कर पा रहे। उन्हाेंने इलाज कराने के लिए जिलाधिकारी को छुट्टी के लिए पत्र भेजा था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र पर उनके अंगूठे का निशान था।
विज्ञापन


एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान में एसआईआर का कार्य जारी है। ऐसे में उनके पत्र को निर्वाचन आयोग को भेजा गया। इसके बाद डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बांसडीह के एसडीएम न्यायिक संजय कुशवाहा को बैरिया का चार्ज सौंपा। आलोक कुमार को बांसडीह में एसडीएम न्यायिक के पद पर स्थानांतरण कर दिया। वहीं, आलोक प्रताप सिंह इलाज कराने के लिए छुट्टी पर दिल्ली चले गए हैं।

होली के एक दिन पहले उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह के माता और पिता उनसे मिलने के लिए आवास पर आए थे। उसी दौरान पालतू कुत्ते ने पिता पर हमला कर दिया। बचाने के चक्कर में कुत्ते ने एसडीएम को काट लिया, जिसमें दोनों हाथ जख्मी हो गए। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने पर राहत नहीं मिलने पर उन्होंने गैर जिला में इलाज के लिए डीएम को पत्र भेजकर छुट्टी मांगी थी। वायरल पत्र पांच मार्च का बताया जा रहा है। एसडीएम आलोक कुमार ने इलाज कराने के लिए छह से 13 मार्च तक छुट्टी की मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें