सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कछुआरा मठिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार की रात एक पक्ष के कई लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट की। इस घटना में दूसरे पक्ष की तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए, जिनमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बताया जाता है कि कछुआरा मठिया गांव निवासी मंजू देवी का गांव के ही विपिन गिरी से पिछले 6 माह से जमीनी विवाद चल रहा है। पीड़िता के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 9 से 10 वजे के बीच विपिन गिरी व ताड़क गिरी अचानक मंजू देवी के घर पहुंचकर विवाद करने लगे। मंजू देवी ने इसकी 112 नंबर पुलिस को दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही विपिन गिरी व ताड़क गिरी वहां से गए। मौके पर पहुंचे 112 के पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा बुझाकर सुबह थाने आने की बात कहकर चले गए।
मंजू का आरोप है कि 112 पुलिस के जाने के कुछ देर बाद कई लोग लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दिया। यह भी आरोप हैंकि इस दौरान उन लोगों नें गहनों समेत घर में स्थित दुकान के गल्ले मे रखे 12 हजार रुपये भी ले गए। इस मारपीट में मंजू देवी पक्ष से योगेश कुमार यति, जितेन्द्र यति, पवन यति, सुरेन्द्र यति, राधिका देवी, काजल देवी व रंजू देवी गंभीर रूप से हो गए। आनन फानन मे स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने पवन यति व सुरेन्द्र यति की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता मंजू देवी की तहरीर पर सिकन्दरपुर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मारपीट व घर में घुसकर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी जमीन को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा था मारपीट के समय दोनों पक्षों के लोग शराब पीए हुए थे तथा शराब के नशे में ही इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बताया कि तीनों आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।