फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बरौली ने बेल्थरारोड को हरा ट्राॅफी पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। रामकरण इंटर कॉलेज के मैदान में स्व. रामसागर सिंह स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेल्थरारोड और बरौली के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बरौली की टीम ने बेल्थरारोड को चार विकेट से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ गुप्तेश्वर गुप्ता ने किया। टॉस जीतकर बरौली की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेल्थरारोड की टीम ने निर्धारित ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। टीम की ओर से दीपू ने 14 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरौली की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर पांच गेंद में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बरौली के पवन ने 14 छक्कों और दो चौकों की मदद से 98 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। कांटे की टक्कर में बरौली की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज कर ट्राॅफी अपने नाम की। प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडेय ने विजेता टीम को ट्राॅफी के साथ 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया, जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पवन को, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का सम्मान राहुल को दिया गया। अंपायर की भूमिका टनमन यादव और मिथिलेश यादव ने निभाई। उद्घोषक के रूप में बृजेश यादव, वीरू और शुभम, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी हैपी सिंह ने संभाली। इस दौरान टीएन मिश्रा, बंटी सिंह, असलम वारसी, रोशन कुमार, करुणेश सिंह, सोनू सिंह, शैलेष सिंह, विपिन सिंह, विकास सिंह, भरत चौहान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें