फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसडीह को मिली 54 करोड़ की योजनाओं का सौगात : केतकी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 54 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति दी है। वह रविवार को मैरीटार में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

केतकी सिंह ने कहा कि आश्रम पद्धति स्कूल हुसेनाबाद में 490 छात्राओं के आवासीय भवन निर्माण व स्कूल के संचालन के लिए दो करोड़ 26 लाख की स्वीकृति मिली हैं। इस वर्ष के नए सत्र से स्कूल का संचालन भी शुरू हो जाएगा। वर्ष 2016 से ही सपा सरकार के दौरान से ही निर्माणाधीन स्कूल भवन का निर्माण भी शीघ्र पूरा होगा।
विधायक ने बताया कि घाघरा नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों के लिए 28 करोड़ की लागत से चार स्पर व लांचिंग एप्रन का निर्माण बाढ़ खंड की ओर से किया जाएगा। यह निर्माण टीएस बंधे के किमी 61 से 65 के बीच चार जगहों पर होगा। घाघरा नदी की कटान से सबसे प्रभावित क्षेत्र है। यह निर्माण कार्य बरसात से पूर्व पूरा होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में भूकंपरोधी स्कूल भवन निर्माण के लिए 10 करोड़ 30 लाख, सुरहाताल की विभिन्न माइनरों के किनारे सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 26 लाख की स्वीकृति मिली है। केतकी सिंह ने बताया कि रेवती क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल मुड़ीकटवा को पर्यटक स्थल बनाने के लिए 87 लाख की स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी की ओर से 66 किमी की 25 सड़कों का 11 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य होगा।
उन्होंने बताया कि बांसडीह क्षेत्र के 4535 लोगों का नए वित्तीय वर्ष में वृद्धा पेंशन स्वीकृत हुआ है। पिछले वर्ष दो सामूहिक विवाह का आयोजन बांसडीह और सहतवार में हुआ। जनपद में सबसे अधिक 975 बालिकाओं का विवाह हुआ। इस वर्ष भी जून माह में मनियर व रेवती में सामूहिक विवाह आयोजित होगा। दिव्यांग व समाज कल्याण विभाग की ओर से भी टाईसाइकिल, सिलाई मशीन आदि का वितरण हुआ है। उन्होंने बताया कि कई परियोजनाओं पर काम शुरू भी हो गया है तथा समय से काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें