फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मेडिकल स्टोरों पर बेची जा रहीं प्रतिबंधित दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में मेडिकल स्टोरों पर खुलेआम प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री हो रही है। यहां ट्रामाडोल कैप्सूल और ट्रामाडोल इंजेक्शन, कोरेक्स, चोको सिरप और ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जैसी घातक दवाइयां मौजूद हैं। जबकि कई मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं हैं, यहां नाबालिग बच्चों और युवाओं को दवा बेचने के लिए रखा गया है। जबकि खाद्य और औषधि विभाग लापरवाह बना है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूध विक्रेता हो या सब्जी उत्पादक किसान ऑक्सीटोसिन दवा का प्रयोग कर कमाई कर रहे। इस दवा का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। शहर के विशुनीपुुर, अस्पताल रोड़, बहेरी, कदम चौराहा सहित आसपास के मेडिकल स्टोरों पर बिक रहा है। नशा के रूप में प्रयोग करने वाले कबाड़ी, मजदूर, बच्चे व युवा वर्ग तय दर से अधिक पर इंजेक्शन व दवा खरीदता है। दुकानदार जानने वाले लोगों को ही इंजेक्शन देते हैं, अनजान को नहीं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी श्रीद्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि शासन व जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर हमेशा जांच अभियान चलाया जाता है। दुकानदारों को प्रतिबंधित दवाएं बिना चिकित्सकीय सलाह के बैगर न देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें