फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पैसा निकाल लौट रहे बुजुर्ग के 45 हजार ले भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बैंक से रकम निकालकर अपने घर लौट रहे वृद्ध से उचक्के 45 हजार रुपये ले भागे। उनकी कारस्तानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर उनको गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

सोनबरसा निवासी बासुदेव उपाध्याय रेलवे सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने सोमवार को बैरिया के इंडियन बैंक से 45 हजार रुपये निकाले और झोले में रखकर बैरिया त्रिमुहानी पर आम खरीदने लगे। बैंक से ही उनके पीछे बिहार नंबर की बाइक से उचक्के लगे थे। मौका पाकर उन्होंने ब्लेड से झोला काटकर रकम ले भागे। बासुदेव उपाध्याय घर पहुंचे तो झोले से रकम गायब थी। परिजन तत्काल बैरिया त्रिमुहानी पर पहुंचे जहां एक बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा तो सारा वाकया उसमें कैद था। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि बाइक का नंबर सीसीटीवी में कैद है, जो छपरा जनपद के मांझी थाना क्षेत्र के बहोरन सिंह के टोला के एक व्यक्ति के नाम पंजीकृत है। उसके घर पुलिस पहुंची थी, वह घर छोड़कर फरार है। क्षेत्र में लगातार झपटमारी व उचक्कागिरी गिरी से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें