फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jan 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के बैंक कर्मचारियाें और अधिकारियों ने सात जनवरी को होने वाले हड़ताल को लेकर यूनाटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले इलाहाबाद बैंक के मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों ने जमकर नारे बाजी की। हालांकि देर शाम बैंक की हड़ताल स्थगित कर दी गई।

यूनाइटेड फ ोरम आफ बैंक यूनियंस के संयोजक केएन उपाध्याय ने कहा कि गत पांच वर्षों में भारी एनपीए और खराब ऋण नियमाें के बावजूद बैंकों ने भारी लाभ अर्जित किया है।

प्रति बैंक कर्मचारी कार्य बोझ में अत्यंत वृद्धि हुई है। इसके चलते अवकाश के दिनों में भी बैंक कर्मियों की कार्य करना बाध्यता हो गई है।

 प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत कर्मचारियाें और अधिकारियों ने दस करोड़ खाते खोलने का रिकार्ड प्रस्तुत किया है। बैंककर्मियों की वेतन वृद्धि की मांग पूरी तरह जायज है। इसे पूरा कराने के लिए बैंककर्मी संघर्ष के मार्ग पर चल रहे है।
विज्ञापन


यदि समझौता नहीं होता है हड़ताल किया जाएगा। इस मौके पर शभूनाथ सिंह, दिवाकर दूबे, सुभाष यादव, प्रशांत कुमार उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, सुधीर पांडेय, उदय राम, आरके सिंह, राकेश, आशीष, जवाहर लाल पाठक, आशीष पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें