फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बैंक ने प्रधानों और समाजसेवियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। सिकंदरपुर एचडीएफसी बैंक शाखा की ओर से मंगलवार को पंदह ब्लॉक के ड्वाकरा हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार से जुड़े 10 ग्राम प्रधानों सहित सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले डेढ़ दर्ज लोगों को एडीओ पंचायत प्रेमनाथ राम और शाखा प्रबंधक अमित मिश्र ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने कहा कि सरकार कि मंशा के अनुरूप बैंक भी ग्रामीण विकास सहित उसके उत्थान में सहभागी बनने की ओर अग्रसर है। बीते एक साल में गांव के विकास में विशेष योगदान देने वाले पंदह ब्लॉक के विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधानों को सम्मानित किया जा रहा है। बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीणों के अनुसार करने की मंशा बिना ग्राम प्रधान के सहयोग के सफल नहीं हो सकती।
सम्मानित होने वाले प्रधानों में जितेंद्र यादव प्रधान बहेरी, अवधेश चौहान प्रधान प्रसादपुर, देवेंद्र सिंह प्रधान सलेमपुर, दीपक यादव प्रधान अखैनी, अजित यादव प्रधान कीकोढ़ा, चंचल सिंह प्रधान चढ़वा बरवां, अशोक पासवान प्रधान पंदह, दिग्विजय यादव प्रधान बछापार और विनोद यादव प्रधान कड़सर शामिल रहे। इस दौरान गोविंद सिंह, दीपक तिवारी, अमन श्रीवास्तव, संजीव राय, विनीत दुबे, सुधांशु शर्मा और अनिल वर्मा मौजूद रहे। संचालन अतुल राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें