फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में रंजिश की जंग: दो पड़ोसियों ने एक-दूसरे को लाठी-डंडे से पीटा, बचाने गए लोगों को भी खदेड़ा; आठ घायल

Sat, 25 Oct 2025 10:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में निमंत्रण भोज के दाैरान दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट में कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों काे अस्पताल भेजा और तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल लेकर जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ballia News: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र स्थानीय कस्बा के शाहपुर गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी पंकज वर्मा व जितेंद्र तुरहा में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के पंकज वर्मा (21), कुश वर्मा (21), लव वर्मा (21) तथा दूसरे पक्ष के जीतेंद्र तुरहा (22), दिनेश तुरहा (21), महेश तुरहा (25), गणेश तुरहा (23) घायल हो गए। 

विज्ञापन


सभी घायलों को बांसडीह सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

शाहपुर गांव निवासी पंकज वर्मा अपने भाईयों के साथ बगल के गांव रामपुर में निमंत्रण खाने गए थे। वहीं पर जितेंद्र तुरहा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों वापस घर लौट गए। कुछ देर बाद दोनों पड़ोसियों में फिर से कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना परिसर में हुई पंचायत। - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से लैस होकर एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्ष के करीब आठ लोग पंकज वर्मा, कुश वर्मा, लव वर्मा तथा दूसरे पक्ष के जीतेंद्र तुरहा, दिनेश तुरहा, महेश तुरहा, गणेश तुरहा घायल हो गए। 

सूचना पहुंची पुलिस घटना को देखते हुए सीएचसी पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। वहीं, घायलों के रेफर होने के बाद भी एहतियात में तौर पर पुलिस की एक टीम जिला चिकित्सालय पर भी साथ गई। हालांकि घटना के पीछे क्या वजह रही अभी तक साफ नहीं हो पाया है। कोतवाल राकेश उपाध्यय ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सभी की हालत ठीक है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें