फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सात घंटे लेट से पहुंची बलिया सुपरफास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/ बैरिया। शहर से सटे दरामपुर निवासी मुकेश राय दिल्ली में नौकरी करते हैं। भाई की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी श्वेता, बेटी के साथ बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस से निकले। ट्रेन दोपहर की जगह रात में सात घंटे लेट से पहुंची। घर पहुंचते-पहुंचते तिलक का कार्यक्रम खत्म हो गया था। इनके तरह अन्य लोग भी थे, जो ट्रेन लेट होने से कोसते नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली से बलिया आने वाली 22582 बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर 1.35 बजे की जगह सात घंटे विलंब रात 8.30 बजे के बाद पहुंची। ट्रेन लेट होने से कई लोगों को मांगलिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद पहुंचे। इसको लेकर यात्रियों में आक्रोश बना रहा। वहीं, अप बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 10 बजे के बाद रवाना हुई। ट्रेन के इंतजार में यात्री शाम से इंतजार कर रहे थे। ट्रेन प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची तो यात्रियों के उतरते ही दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्री सवार हो गए। ट्रेन की धुलाई व पानी भरने के लिए वाशिंग पिट पर जाने के लिए एलाउंस होता रहा, लेकिन यात्री फिर भी बैठ गए। कर्मचारियों को ट्रेन में सफाई व पानी भरने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर डाउन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सात घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। वहीं डाउन सद्भावना एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पहुंची। डाउन पवन एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंची। डाउन हरिहरनाथ एक्सप्रेस व सारनाथ एक्सप्रेस अप रद्द रही। अप ताप्ती गंगा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची है। साबरमती एक्सप्रेस सहित तीन अन्य ट्रेनें एक से तीन घंटा लेट रही। इस बाबत स्टेशन मास्टर पीआर पटेल ने बताया कि ट्रेनों का परिचालन कंट्रोल रूम से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें