फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट जैसा होगा बलिया रेलवे स्टेशन : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बलिया रेलवे स्टेशन का विकास कार्य पूरा होने पर उसका लुक एयरपोर्ट जैसा होगा। यहां वह सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो वाराणसी, गोरखपुर, दिल्ली व मुंबई के स्टेशनों पर उपलब्ध है। यह बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शुक्रवार को अपने संसदीय कार्यालय सोनबरसा में कहीं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि बलिया रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे के जमीन पर व सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के जमीन पर शॉपिंग कॉपलेक्स बनाया जाएगा, जहां अन्य सामग्रियों के साथ-साथ मोटे अनाजों के सरकारी विक्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सांसद ने जोर देकर कहा कि आचार संहिता के पहले ही आरा से बैरिया को जोड़ने के लिए दो लेन की सड़क व महुली घाट पर सड़क पुल के निर्माण के लिए धन अवमुक्त होगा। इसकी सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सांसद में स्पष्ट किया कि उक्त सड़क पुल बन जाने के बाद पटना से डेढ़ घंटे में बैरिया व दो घंटे में बलिया आराम से पहुंचा जा सकेगा। वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि बकुलहा में रेलवे यार्ड बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड व रेल मंत्री के समक्ष मैंने रखा हैं। सांसद ने कहा कि जल्द बलिया से पटना व बलिया से वाराणसी के लिए नई मेमो ट्रेन का परिचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें