बलिया के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंगल पांडेय विचार मंच ‘बलिया के गौरव’ नामक साहित्य पुस्तक का जल्द ही प्रकाशन करेगा। यह निर्णय शुक्रवार को नगवा स्थित मंच के कार्यालय पर बैठक के दौरान लिया गया। मंच के संरक्षक डा. बृकेश पाठक ने बताया कि इस साहित्य पुस्तक की जिम्मेदारी कृष्णकांत पाठक को सौंपी गई है।
इसमें 1857 के मंगल पांडेय से लेकर चित्तू पांडेय एवं पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर सिंह तक के तमाम विभूतियों के जीवन चरित्र का विस्तार से संकलन कर प्रकाशित किया जाएगा, ताकि आगे आने वाली पीढ़ी भी इस पुस्तक के माध्यम से बलिया के गौरवशाली इतिहास को भलिभाति जान सके। बैठक में मुख्य रूप से मंच के प्रवक्ता बब्बन विद्यार्थी, डा. हरेंद्र यादव, पन्ना लाल गुप्त, अजय पांडेय, अनपूर्णा नंद मौजूद रहे।
जनपदवासियों की मांग है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगल पांडेय के गांव को स्मार्ट गांव घोषित करें।मंगल पांडेय विचार मंच के सक्रिय कार्यकर्ता नितेश कुमार पाठक ने एक मई को प्रधानमंत्री के बलिया आगमन के मद्देनजर उन्हें पत्र भेजकर निवेदन किया है। कहा इन दोनों शहीदों के प्रति ये ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।