फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूल बस के धक्के से बाइक सवार प्रधानाचार्य की मौत, पसरा मातम

Mon, 21 Aug 2023 02:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

सुखपुरा के बरगइया के बारी गांव निवासी अरविन्द उपाध्याय शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के कम्पोजिट कन्या जूनियर हाईस्कूल सुखपुरा पर प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
Ballia News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग के सुखपुरा थाना के हनुमानगंज चौकी के समीप सोमवार की सुबह स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाचार्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर लगते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में शिक्षकों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बंधक बच्ची मैत्री के ताऊ बने एसीपी: बदमाशों को बातों में उलझाया, पानी और मीठा भी लेकर गए, फिर ऐसे दबोचा
विज्ञापन

सुखपुरा के बरगइया के बारी गांव निवासी अरविन्द उपाध्याय शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के कम्पोजिट कन्या जूनियर हाईस्कूल सुखपुरा पर प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। शहर स्थित आवास से मोटर साईकिल से विद्यालय जा रहे थे। अभी जीराबस्ती के  पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि स्कूल बस ने टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें बाइक सवार अरविंद गम्भीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गई। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें