फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, बरात देखने गया था युवक

Wed, 31 May 2023 02:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

रेवती थाना क्षेत्र के हड़िहा कला के छतीसा गांव निवासी संतोष यादव (40) मंगलवार की रात बरात में नाच देखने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।  संतोष का शव बुधवार की सुबह घर से कुछ दूर एक खेत में मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक के शव मिलने की सूचना पर रेवती एसएचओ हरेंद्र सिंह पहुंच गये। 
विज्ञापन
Ballia News: घर के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़िहाकला के छतीसा गांव में युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: मामूली से बात पर बड़े भाई ने छोटे को लाठी से पीटा, लहूलुहान अवस्था में मौके पर छोड़कर भागे, मौत
रेवती थाना क्षेत्र के हड़िहा कला के छतीसा गांव निवासी संतोष यादव (40) मंगलवार की रात बरात में नाच देखने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।  संतोष का शव बुधवार की सुबह घर से कुछ दूर एक खेत में मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक के शव मिलने की सूचना पर रेवती एसएचओ हरेंद्र सिंह पहुंच गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गयी है। मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। परिजनों से बातचीत के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें