नगरा। बलिया कोतवाली क्षेत्र की निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर थाना क्षेत्र के करसी निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी बात कही है। पुलिस तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही हैै।
पीड़िता ने बताया कि युवक से उसका संबंध फोन के जरिए हुआ। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच गर्भ ठहरने पर पीड़िता ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह हीलाहवाली कर दूरी बनाने लगा। पीड़िता की फोटो और वीडियो किसी लड़की के नाम पर फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।