फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लापता बच्ची को माता-पिता से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बीएसटी बंधे पर बहुआरा गांव के सामने शुक्रवार की शाम लापता चार वर्षीय बच्ची बहुआरा गांव निवासी धीरज यादव पुत्र गणेश यादव को मिली। इसे लेकर वे चौकी लालगंज पर गए। लड़की अपना नाम अनुष्का बता रही थी, लेकिन पता नहीं बता पा रही थी। लड़की का फोटो खींचकर धीरज को ही लड़की को रखने को कहा गया। चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ल ने सोशल मीडिया पर बालिका का फोटो शेयर कर लड़की के माता-पिता की तलाश शुरू की। क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के माध्यम से भी माता-पिता को खोजने के लिए फोन कर जानकारी दी। यह पहल काम कर गई। सोशल मीडिया से पता चलने के बाद गड़वार थाने के मनियर गांव निवासी राहुल गोंड व इनकी पत्नी चंदा शनिवार को लालगंज चौकी पर पहुंच लड़की को अपना लड़की बताया। चौकी प्रभारी ने लड़की को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें